Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बैतूल जिले में तीन नई तहसीलें बनेंगी: सीएम

बैतूल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधवार को घोड़ाडोंगरी में आयोजित तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में बैतूल जिले में तीन नई तहसीलें बनाने की घोषणा की। इनमें घोड़ाडोंगरी, चिचोली और आठनेर आदि शामिल हैं। वर्तमान में इन तीनों को ब्लाक मुख्यालय का दर्जा प्राप्त है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार उपयरुक्त तीनों नई तहसीलों में आगामी एक अप्रैल 2008 से कार्य शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीनों नई तहसीलों की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जुलाई 07 में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इन्हें तहसील मुख्यालय का दर्जा देने की मांग की थी।

इस संबंध में जिला कलेक्टर ने भी राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसे मंजूर करते हुए आज यह घोषणा की गई। अभी आठनेर और चिचोली ब्लाक भैंसदेही तहसील मुख्यालय से जुड़े हुए हैं। और घोड़ाडोंगरी ब्लाक के नागरिकों को अपने नक्शा, खसरा, नकल आदि जरुरी कामों के लिए करीब 50 किमी दूर बैतूल जिले में आना पड़ता है।

अब यहां तहसील का कार्य शुरू हो जाने से नागरिकों को 50 से 60 किमी दूर जाकर अपना समय और पैसा बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने आज घोड़ाडोंगरी में हितग्राहियों को करीब एक करोड़ 69 लाख रुपए के तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक आम सभा को भी संबोधित किया।

बैतूल में आगामी लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्याशी स्थानीय होगा या बाहरी इस संबंध में पार्टी संगठन ही कोई निर्णय करेगा। मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव पर गुजरात के असर के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भाजपा अपने स्तर पर चुनाव लड़ेगी और उचित प्रत्याशियों का चयन करेगी। कार्यक्रम में वन मंत्री कुंवर विजय शाह, प्रभारी मंत्री कमल पटेल तथा आवास और पर्यावरण मंत्री जयंत मलैया विशेष रूप से उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: