Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

फ्रांसीसी नागरिकों को अफ्रीका में सजा

एन डीजमेना. अफ्रीकी देश चाड की राजधानी एन डीजमेना की एक अदालत ने अफ्रीकी देशों से 103 बच्चों की तस्करी के आरोप में दोषी पाए जाने पर 6 फ्रांसीसी सहायता कर्मचारियों को 8 साल के कठोर कैद की सजा सुनाई है।

फ्रांसीसी चैरिटी संगठन जो आर्क में काम करने वाले इन 6 राहतकर्मियों को अक्टूबर में उस समय हिरासत में ले लिया गया था जब वे इन बच्चों के साथ यूरोप जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दल की कैद से छुड़ाए गए बच्चों की उम्र एक साल से 10 साल तक है। हांलकि गिरफ्तार लोगों ने आरोपों को झूठा बताते हुए इनसे लगातार इनकार किया है।

कूटनीतिक हल्कों में कहा जा रहा है कि पेरिस और एन डीजमेना के बीच कुछ राजनयिक प्रयासों के बाद दोषी बताए गए सभी 6 लोगों को पेरिस वापस जाने की अनुमति दी जा सकती है। या फिर राष्ट्रपति इन लोगों को आम माफी दे सकते हैं।

गौरतलब है कि चाड पहले फ्रांस का गुलाम देश हुआ करता था। इस मामले ने चाड में तूल पकड़ लिया था और प्रदर्शनकारी राहतकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ऐसी आशंकाएं थीं कि यूरोपीय होने के कारण आरोप झेल रहे फ्रांसीसी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: