Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स में बढ़त कायम

मुंबई.बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज हल्की बढ़त बनाकर बंद हुआ। ठीक यही हाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी का भी रहा। सेंसेक्स आज 24.20 अंकों की बढ़त के बाद 20216.72 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.75 अंकों की बढ़त के साथ 6081.50 पर बंद हुआ। आज टिकाऊ उपभोक्ता, धातु, पीएसयू और एफएमसीजी अच्छी बढ़त रही जबकि ऑटो, आईटी, तकनीकी, अचल सम्पत्ति और पूंजीगत वस्तु सूचकांक कुछ कमजोर रहे।

सुबह
आज सुबह शेयर बाजार सामान्य बढ़त पर खुले। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 104.28 अंकों की बढ़त के साथ 20298.80 अंकों के स्तर तक पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.55 अंकों की बढ़त के साथ 6104.30 अंकों के स्तर तक पहुंच गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: