मेलबोर्न.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबोर्न में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पूरी टीम 196 रन बनाकर आउट हो गई है। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 147 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई है।गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 343रन का स्कोर बनाया था।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में ८ ओवर में बिना कोई विकेट खोए 32 रन बना लिए थे। फील जैक्स 10 तथा मैथ्यू हेडेन 22 रन बनाकर खेल रहे है। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 179 रनों की हो गई है और उसके १0 विकेट अभी शेष है। मैच पर इस समय ऑस्ट्रेलिया की पकड़ काफी मजबूत हो गई है अब अगर भारत को इस मैच को बचाना है तो उसके गेंदबाजों को बेहद उम्दा गेंदबाजी करनी होगी साथ ही भारतीय स्टार बल्लेबॉजी को भी अपनी लय में आना होगा ।
खराब शुरूआत:भारत ने आज अपनी पहली पारी में दोनों सलामी बल्लेबाजों वसीम जाफर 4 और राहुल द्रविड़ 5 का विकेट खोने के बाद ही दबाव में आ गया था । लक्ष्मन 26 के आउट होने के बाद सचिन 62 और गांगुली 43 ने भारतीय पारी को सवारने का प्रयास किया लेकिन स्टुअर्ट क्लार्क की एक गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट में जा लगी सचिन की बेहतरीन पारी का अंत हो गया।
फिर झटके ही झटके:
सचिन 62 के आउट होने के बाद युवराज 0 तथा उसके बाद धोनी 0 स्टुअर्ट क्लार्क के शिकार बने। इसके बाद सारा दारोमदार गांगुली पर आ गया। गांगुली ने कुंबले के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे ले जाने का प्रयास किया लेकिन वे भी 43 रन के स्कोर पर हॉग की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद हरभजन २ कुंबले २७ व जहीर खान११ रन बनाकर आउट हो गए। आर पी सिंह २*रन बनाए ।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली ने ४६ रन देकर ४ विकेट तथा स्टुअर्ट क्लार्क ने २८ रन देकर ४ विकेट लिए।