Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

शोहरत कहूं या रुसवाई..’

चंडीगढ़.कैप्टन अमरिंदर सिंह की दोस्त व पाकिस्तान की सीनियर जर्नलिस्ट अरूसा आलम आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में थीं। इस मौके पर उन्होंने बिना हिचकिचाए पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब दिए :

कैप्टन से दोस्ती है या प्यार?

- सिर्फ दोस्ती।

विवाद के बाद भी दोस्ती कायम रहेगी?

- हां, दोस्ती है और रहेगी।

दोस्ती विवादों में कैसे आई?

- यही जानने आपकी अदालत में हूं।

इस पर आप क्या कहेंगी?

- मैं इसे मेरी शोहरत कहूं या रुसवाई, उस गली में मेरे से पहले मेरे अफसाने गए।

पाक में क्या-कुछ छप रहा है?

- एक खबर के बाद कोई फॉलोअप नहीं हुआ।

इसे एंटरटेनमेंट की तरह क्यों लिया जा रहा है?

- पता नहीं, मुझे अफसोस है।

विवाद कैसे खत्म होगा?

- आपने खड़ा किया है, आप ही खत्म करें।

वजह आपकी खूबसूरती तो नहीं?

- थैंक्यू।

धर्म बदलकर शादी का इरादा है?

- नो, कैप्टन सिख रहेंगे, मैं मुस्लिम।

कैप्टन से मुलाकात कहां हुई?- जालंधर प्रेस क्लब में।

लंदन में कैप्टन से मुलाकात हुई?

- नहीं, मैं उस वक्त पाक में थीं।

आप से चुनावी नुकसान हुआ?

- ऐसा हुआ तो मुझे अफसोस है।

दोस्ती से आपको कोई नुकसान?

- मेरी सोशल लाइफ है। आप समझ सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: