Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

गोविंदा ने साइन की छह फिल्में

चीची भैया को राजनीति अब ज्यादा रास नहीं आ रही है और उन्होंने पूरी तरह बॉलीवुड में रमने का मन बना लिया है। यही कारण है कि वे इन दिनों धड़ाधड़ फिल्में साइन करने में लगे हुए हैं। खबर है कि पिछले दस दिनों में गोविंदा ने बड़े बैनर और भव्य बजट वाली छह नई फिल्में साइन कर ली हैं।

गौरतलब है कि अस्सी के दशक में गोविंदा ने अपने कैरियर की शुरुआती सफलता के बाद एक साथ कई फिल्में साइन कर ली थीं और लगता है कि वे अब फिर उसी ‘भागमभाग’ में लग गए हैं। गोविंदा ने पिछले दस दिनों में साजिद नाडियाडवाला की अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म साइन की है, जिसका निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। इसके अलावा विजय गालानी की एक फिल्म है जिसका निर्देशन धर्मेश दर्शन करेंगे और गोविंदा के साथ फिल्म में सुष्मिता सेन और मिमोह नजर आएंगे।

इसके अलावा रजनीश ठक्कर के निर्देशन में बनने जा रही सुनील शेट्टी की ‘लूट’ में भी गोविंदा के साथ मिमोह और सुनील शेट्टी हैं। चौथी अजय चंडोक के निर्देशन में बन रही एक अनाम फिल्म ह,ै जिसमें गोविंदा के साथ श्रेयस तलपडे, सेलिना जेटली और कोयना मित्रा को लिया गया है और इस फिल्म का निर्माण संगीत सिवान कर रहे हैं।

पांचवीं फिल्म अष्टविनायक सिने विजन की है जिसके निर्देशक हैं नीरज वोरा और इसमें गोविंदा के अपोजिट अमीषा पटेल नजर आएंगी। इसके अलावा निर्माता विनय सिन्हा की फिल्म के लिए भी गोविंदा ने हामी भर दी है। इन फिल्मों के अलावा गोविंदा इस समय रवि चोपड़ा की ‘बंदा ये बिंदास है’ और गणोश आचार्य की ‘मनी है तो हनी है’ में काम कर रहे हैं।

बहरहाल गोविंदा ने धड़ाधड़ फिल्में तो साइन कर लीं, लेकिन इनके लिए कैसे वे पर्याप्त समय दे पाएंगे या सामंजस्य बिठा पाएंगे, यही सवाल बॉलीवुड के हलकों में तैर रहा है। एक जमाने में जिस तरह वह एक सेट से दूसरे सेट पर एक-एक शॉट देने पहुंचते थे, बिलकुल वैसा ही माहौल अब होने वाला है। इस संदर्भ में गोविंदा से बात करने पर उन्होंने कहा कि लोगों का सवाल उठाना सही है, क्योंकि उनके साथ पहले ऐसे हुआ था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इन सभी फिल्मों की प्लानिंग इस तरह से है कि एक खत्म होने के बाद दूसरी शुरू होगी ताकि कोई तकलीफ या कठिनाई न हो।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: