Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

उड़ीसा के दंगाग्रस्त इलाकों में हालात तनावपूर्ण

भुवनेश्वर.उड़ीसा के दंगाग्रस्त क्षेत्रों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। राज्य के कंधमाल जिले में हिंसक झड़पों से प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू के बावजूद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिसबल को प्रवेश नहीं करने दिया। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस इलाके में दो और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है।

मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर में दंगा प्रभावित इलाके की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने आयुक्त स्तर के दो अधिकारी अरविंद बेहरा और अशोक मीणा को दंगा प्रभावित इलाके का दौरा करने को कहा। प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू के बावजूद हिंसा की खबरें आई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: