Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

शाहरुख,रितिक ‘क्रिश-2’!

शाहरुख खान भले ही राकेश रोशन की ‘क्रेजी-4’ के आइटम सांग में नजर न आने वाले हों, लेकिन रितिक रोशन को सुपरहीरो के रूप में दर्शाने वाली ‘क्रिश’ की सीक्वल ‘क्रिश-2’ में वे खलनायक के किरदार में नजर आ सकते हैं। हाल ही में किंग खान को इस फिल्म का प्रस्ताव दिया गया है और वे इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी ।

गौरतलब है कि ‘क्रिश’ की सफलता के तुरंत बाद ही राकेश रोशन ने ‘क्रिश-2’ की घोषणा कर दी थी। सूत्रों ने बताया, राकेश रोशन स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और अब स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो गई है। पहले राकेश रोशन खुद ही इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, लेकिन रितिक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के काम से काफी प्रभावित हैं इसलिए इस बार राकेश मेहरा को फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चूंकि स्क्रिप्ट के मुताबिक इस फिल्म का खलनायक भी नायक की तरह सुपरपॉवर से लैस होगा, लिहाजा इसके लिए किसी दमदार अभिनेता की तलाश थी। राकेश रोशन की यूनिट के एक वरिष्ठ सदस्य ने उन्हें शाहरुख के नाम का सुझाव दिया। उन्हें यह सुझाव पसंद आया और इसके बाद राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस सिलसिले में शाहरुख से मुलाकात हुई।

उन्होंने शाहरुख से बात कर किरदार के बारे में जानकारी दी तो वह काफी प्रभावित हो गए, क्योंकि यह खलनायक भी सुपरपॉवर वाला है। शाहरुख ने अब उन्हें पूरे नैरेशन के लिए बुलाया है। संभव है कि नैरेशन के बाद शाहरुख खान यह फिल्म साइन कर लेंगे। राकेश रोशन से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस समय वह ‘क्रिश-2’ पर ही काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
mukesh
Thursday, 27th Dec 2007, 18:58
agar iski jagah mujhe liya jaat to film mein kaafi jaan aa jaati .....
naveen sharma
Friday, 4th Jan 2008, 20:25
the life is a gold &time his shine so no invest your time.