Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

उड़ीसा में हालात बेकाबू, 11 चर्च जलाए

फूलबनी(उड़ीसा).उड़ीसा के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिशों के बीच आज सुबह एक संगठन विशेष से जुड़े लोगों ने 11 चर्चो और प्रार्थना घरों में आग लगा दी। फूलबनी पुलिस थाने के गंडापादर, बादाहापांगा, इलाके में उग्र लोगों ने सात चर्चो और प्रार्थना घरों को आग के हवाले कर दिया। उड़ीसा के मुख्यमंत्री स्थिति का आकलन करने के लिए आज हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

फुलबनी सदर पुलिस थाने के तहत आने वाले गंदापंडार, बदाहापांग, भंडारपाड़ा, पिसुपदार, मसापदार, मिनिया और अदीगारा के सात चर्चो और प्रार्थना घरों को उग्र भीड़ ने आग के हवाले कर दिया।

फादर बसंत दिग्गल ने आरोप लगाया कि मिनिया में कुछ हमलावरों ने उन पर हमला किया और उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार बकिनगिया, तिआंगिया और कोगुडा में भी चर्चो पर हमले किए गए। इसके अलावा हमलावरों ने एक अन्य पूजा स्थल के पास बम विस्फोट किया।

जिले के कलेक्टर भाबाग्रही महापात्र ने कहा कि बुधवार की रात से सुबह नौ बजे तक क‌र्फ्यू में ढील दी गई थी ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सके और कार्य स्थलों की ओर जा सके। राज्य के कंधमाल जिले में हिंसक झड़पों से प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू के बावजूद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिसबल को प्रवेश नहीं करने दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: