|
पुणे.पुणे की जिला अदालत ने डा. दीपक महाजन की हत्या के मामले में आरोपी मां-बेटी को फांसी की सजा सुनाई है। जुलाई 2006 में मां-बेटी ने मिलकर दीपक महाजन की हत्या कर दी थी।
बताया जाता है कि पुणे के डॉक्टर दीपक महाजन को पहले इन दोनों ने अपने जाल में फंसाया और उन्हें एक निश्चित स्थान पर अपहरण की नीयत से बुला लिया। दोनों ने पहले दीपक को खाने में जहर दिया।
जहर की मात्रा अत्यधिक होने के कारण दीपक की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने दीपक के अंग के टुकड़े-टुकड़े कर पुणे के आस-पास के पहाड़ी इलाकों में फेंक दिया था। मां-बेटी ने दीपक महाजन के परिजनों से बतौर फिरौती 25 लाख रुपए की मांग भी की थी।