|
News
International International रावलपिंडी.पाकिस्तान के रावलपिंडी में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तकबाल के लिए आ रहे काफिले पर हुए हमले में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जाता है कि काफिले में शामिल लोगों पर अचानक कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग शुरू होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे और चीख-पुकार मच गई। इस घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। हमले के वक्त नवाज शरीफ वहां नहीं थे। गौरतलब है कि रावलपिंडी में ही आज बेनजीर भुट्टो की भी एक बड़ी चुनावी रैली होने वाली है।