|
बंगलोर.केन्द्र सरकार तसलीमा नसरीन को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तैयार हो गई है। बंग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन की सुरक्षा को लेकर उठ रहे विवादों को देखते हुए केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार की सहायता के लिए सहमत हो गई है।
प्रणव मुखर्जी के अनुसार केन्द्र सरकार ने यह फैसला किया है कि वह राज्य सरकार को तसलीमा की सुरक्षा के लिए पूरा सहयोग करेगी। गौरतलब है कि तसलीमा इस समय दिल्ली में रह रही हैं।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में किसी की भी सुरक्षा संबंधी पहली प्राथमिकता राज्य सरकार की ही होती है। और इस संबंध में यदि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की सहायता केन्द्र सरकार से मांगती है तो ऐसी सहायता देने में हमे भी खुशी होगी।
मुखर्जी का यह बयान तब आया जब मार्क्सवादी नेता ज्योती बसु ने कहा था कि तसलीमा अगर चाहे तो कोलकत्ता वापस आ सकती हैं लेकिन उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार को उठानी पड़ेगी।