|
News
International International रावलपिंडी.
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बम हमले और गोलीबारी में शाम सवा छह बजे मौत हो गई है। शहर के लियाकत बाग में जोरदार विस्फोट के बाद मोटरसाइकल पर आए आतंकी ने उन्हें गोलियों का निशाना बनाया। गौरतलब है कि गुरुवार को ही खुफिया रिपोर्टो में शीर्ष नेताओं पर आत्मघाती हमले की चेतावनी दी गई थी।
बेनजीर x जिंदगी से अवसान तक..
>> 21 जून, 1953 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सबसे बड़ी संतान बेनजीर भुट्टो का कराची में जन्म।
>> अप्रैल, 1969 : कराची में स्कूली शिक्षा के बाद अप्रैल, 1969 में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रेडक्लिफ कॉलेज में दाखिला लिया।
>> जून, 1973 : राजनीति शास्त्र में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया।
>> जनवरी,1977: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूनियन की प्रेसीडेंट चुनी र्गई।
>> जून,1977 : पाकिस्तान लौटीं। वे विदेश सेवा में जाना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वे राजनीति में आएं। उस वक्त बेनजीर की उम्र चुनाव लड़ने की नहीं थी। इसलिए उन्होंने पिता के सलाहकार के तौर पर काम करना शुरू किया।
>> 4 अप्रैल, 1979 : बेनजीर के पिता पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को तत्कालीन सैन्य तानाशाह जिया उल हक ने फांसी पर लटकाया। तीन साल की कैद के बाद 1984 में बेनजीर को इंग्लैंड जाने की इजाजत।
>> अप्रैल, 1986 : सैन्य तानाशाह का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान लौटीं।
>> नवंबर,1988 : जिया उल हक की मौत के बाद हुए चुनावों में पीपीपी को जीत मिली। बेनजीर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
>> अगस्त,1990 : तत्कालीन राष्ट्रपति गुलाम इसाक खान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बेनजीर सरकार बर्खास्त की।
>> अक्टूबर, 1990 : चुनावों में पीपीपी की हार। नवाज शरीफ प्रधानमंत्री बने।
>> अक्टूबर, 1993 : पीपीपी सत्ता में लौटी, बेनजीर फिर प्रधानमंत्री बनीं।
>> अक्टूबर, 1996 : तत्कालीन राष्ट्रपति फारूक अहमद लेघारी ने भ्रष्टाचार के आरोप में बेनजीर सरकार बर्खास्त की। पति जरदारी गिरफ्तार और जेल में।
>> अप्रैल,1999 : बेनजीर ने देश छोड़ा।
>> नवंबर, 2004 : जरदारी आठ साल बाद जेल से रिहा। बेनजीर के साथ निर्वासन में जिंदगी शुरू।
>> 4 अक्टूबर, 2007 : मुशर्रफ और बेनजीर में समझौता। बेनजीर समेत हजारों को भ्रष्टाचार के मामलों में आम माफी।
>> 18 अक्टूबर, 2007 : वतन वापसी पर बेनजीर के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचीं।
>> 27 दिसंबर 2007 : रावलपिंडी में बेनजीर की हत्या।