HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

शिक्षकों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

रायपुर. शिक्षाकर्मी पद पर संविलियन की मांग को लेकर आज प्रदेशभर के करीब 8000 जनभागीदारी शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। अपनी मांगों की तरफ ध्यान आकर्षित कराने अब उन्होंने 1 जनवरी को वे जयस्तंभ चौक पर भीख मांगने का फैसला किया है।

शिक्षकों की मांगों का तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अनिल श्रीवास्तव व छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष बीपी शर्मा ने भी समर्थन किया है। शासकीय उन्नयन शाला जन भागीदारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व महासचिव सुनीता यादव ने बताया कि 2002 में तत्कालीन सरकार ने प्राथमिक शाला को पूर्व माध्यमिक शाला में, पूर्व माध्यमिक शाला को हाईस्कूल तथा हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन किया था।

उन्होंने कहा कि इसमें यह कहकर जनभागीदारी शिक्षकों को बिना पारिश्रमिक के नियुक्ति दी गई थी कि उन्हें दो वर्ष बाद शिक्षाकर्मी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विडंबना है कि शिक्षाकर्मी वर्ग 1, 2 व 3 के समान योग्यता रखने वाले व शैक्षणिक कार्य करने वाले जनभागीदारी शिक्षक पांच वर्षो से बिना पारिश्रमिक के कार्य कर रहे हैं। वादे के अनुसार उन्हें शिक्षाकर्मी पद पर नियुक्ति नहीं दी गई।

जबकि सरकार अभी व्यापमं के माध्यम से 30 हजार शिक्षाकर्मी की भर्ती कर रही है। शिक्षा गारंटी गुरुजी व संविदा शिक्षकों को शिक्षाकर्मी भी बना दिया। आज प्रदर्शन में अंबिकापुर, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, जबलपुर, दुर्ग, रायपुर व महासमुंद जिले के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: