HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पैसेंजर व दुर्घटना राहत ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त

ग्वालियर.train अज्ञात लोगों द्वारा रेल पटरी पर पत्थर रख देने से सबलगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना बामौर गांव-सुमावली रेलखंड पर हुई। उसकी मदद के लिए यहां से पहुंचाई जा रही दुर्घटना राहत ट्रेन प्वाइंट पर पटरी से उतर गई। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन की मदद के लिए ट्रक से सामान घटना स्थल तक पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, शाम लगभग छह बजे 663 डाउन पैसेंजर ट्रेन सुमावली स्टेशन के लिए रवाना हुई, तभी किलोमीटर के खंबा नम्बर 1261 पर पटरी पर रखे पत्थर से ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इंजन के आगे के दो पहियों ने पटरी छोड़ दी। कुछ दूरी तक घसीटने के बाद चालक ने ट्रेन रोकी दी। घटना की सूचना ग्वालियर के रेल अधिकारियों को दी गई।

पैसेंजर ट्रेन को ठीक करने के लिए यहां से दुर्घटना राहत ट्रेन रवाना की गई, लेकिन जैसे ही इसका इंजन पटरी के प्वाइंट पर आया, तभी कोई चेन प्वाइंट में उलझने के बाद चक्कों के बीच आ गई और इंजन पटरी से उतर गया। रात्रि नौ बजे के करीब इंजन को पटरी पर लाकर दुर्घटना राहत ट्रेन घटना स्थल की ओर रवाना की गई।

रेल अधिकारियों ने यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सबलगढ़ से एक इंजन व स्टाफ को घटना स्थल के लिए भिजवाया। खबर लिखे जाने तक पैसेंजर ट्रेन के इंजन को पटरी पर नहीं रखा जा सका था। ट्रेन दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। उधर अंधेरा होने के बाद यात्रियों को जंगल में परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए यात्री ट्रेन में ही सवार रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: