मुंबई.भारत में आंतरिक उड़ानों का परिचालन करने वाली एयर इंडिया ने रात के किराये में दी जा रही छूट वापस लेकर 70 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। कुछ रूट्स पर तो किराया दोगुना तक कर दिया गया है।
इस प्रकार अब रात की उड़ानों का किराया भी करीब-करीब दिन की उड़ानों के किराये के बराबर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित करने वाली एयर इंडिया रात के समय घरेलू उड़ानें भी परिचालित करती है।
एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, रात्रिकालीन उड़ानों का किराया इस बढ़ोतरी के बाद दिन की उड़ानों के बराबर हो गया है। उदाहरण के लिए पहले एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली उड़ान का रात का किराया 3,३५क् रुपए था जो अब बढ़कर ६,३५क् रुपए हो गया है।