HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

आतंकी गुरप्रीत की गिरफ्तारी दिखाई

लुधियाना करीब ढ़ाई महीने बाद लुधियाना पुलिस ने शिंगार बम कांड सुलझा लिया। पुलिस ने विस्फोट के मास्टर माइंड व मोस्ट वांटेड गुरप्रीत सिंह, उसके साथी संदीप सिंह, रविंदर सिंह उर्फ रिंकू और पलविंदर सिंह उर्फ पप्पू को लुधियाना के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच किलो एक सौ ग्राम आरडीएक्स, दो पिस्तौलें, नौ जिंदा कारतूस व विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले डैटोनैटर, पाइप, अन्य सामान व एक स्कूटर बरामद हुआ है।

एक आतंकी अभी भी फरार

शिंगार बम कांड का एक अन्य मास्टर माइंड लुधियाना के इंद्रा नगर निवासी हरमिंदर सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। डीजीपी एनपीएस औलख ने खुलासा किया कि शिंगार सिनेमा में बम कांड की साजिश गुरप्रीत ने रची थी व हरमिंदर, संदीप और रिंकू इसमें शामिल थे। रिंकू ने सिनेमा हाल में बम रखा था।

पुलिस के मुताबिक शनिवार मध्यरात्रि जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तब वे लुधियाना में पड़ते डेरों पर विस्फोट की योजना बना रहे थे। गुरप्रीत व संदीप को साहनेवाल व पलविंदर उर्फ पप्पू को थाना बस्ती जोधेवाल के पास से गिरफ्तार दिखाया गया है। इनके खिलाफ साहनेवाल व बस्ती जोधेवाल में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। गुरप्रीत की योजना पलविंदर उर्फ पप्पू को मानव बम के तौर पर इस्तेमाल करने की थी।

b>मोबाइल फोन बना फंदा :

विपन महाजन

कपूरथला :

शिंगार सिनेमा में विस्फोट करने वालों तक पहुंचने में कपूरथला के भुलत्थ सबडिविजन की एक महिला के मोबाइल फोन ने अहम भूमिका निभाई। महिला केंद्र सरकार की कर्मचारी है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स से पुलिस को भुलत्थ सबडिविजन की एक महिला रुपिंद्र कौर (काल्पनिक नाम) का नंबर मिला।

पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके विस्फोट में शामिल प्रमुख आतंकवादी से संबंध थे। एक बार वह दिल्ली उसके साथ गई थी तब उसका मोबाइल फोन आतंकवादी के घर ही रह गया। वही मोबाइल पुलिस के हाथ लगी जिसके सहारे आतंकियों को पकड़ा जा सका। उक्त महिला को पुलिस ने छोड़ दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: