bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

देह व्यापार में लिप्त दो विवाहिताओं समेत 10 पकड़ाए

बिलासपुर. देह व्यापार में लिप्त दो विवाहिताओं समेत 8 युवकों को रविवार की दोपहर सरकंडा पुलिस ने चांटीडीह श्रीविहार के एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस को श्रीविहार के एक मकान में देह व्यापार चलने व संदिग्ध युवतियों के आने-जाने की सूचना थी। पुलिस उस पर नजर रख रही थी। आज दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि दो विवाहिताएं वहां पहुंची हैं, साथ ही आधा दर्जन से अधिक युवक भी हैं।

उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर सीएसपी कोतवाली केएस ठाकुर, टीआई डीके नेताम, महिला थाना प्रभारी किरण गुप्ता और पुरुष व महिला आरक्षकों को टीम में शामिल कर मकान में दबिश दी गई। यहां पर बंगालीपारा निवासी बुदाली प्रधान, शिवविहार निवासी संदीप ठाकुर, नूतन कालोनी निवासी संदीप पटेल, कपिलनगर निवासी आकाश मिश्रा, मसानगंज निवासी सरफराज खान, नूतन चौक निवासी दिव्यराज सिंह ठाकुर व श्री विहार के विजेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह उर्फ पप्पू समेत दो विवाहिताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इनमें दो युवक व युवतियां आपत्तिनजक स्थिति में कमरे में मिलीं। इसके अलावा कमरे में ब्लू फिल्म, शराब व कंडोम आदि भी बरामद हुए हैं। रविंद्र व विजेंद्र सीएमडी कालेज के छात्र हैं और उन्होंने श्रीविहार का उक्त मकान किराए पर लिया था।

पुलिस ने उनके पास से 3 बाइक, नगद रकम, 5 मोबाइल जब्त कर लिए हैं। इनमें दो मोबाइल पकड़ी गई विवाहिताओं की हैं। सभी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

छुड़ाने पहुंचे नेता
युवकों के पकड़े जाने के कुछ देर बाद ही उनकी तरफ से एप्रोच लेकर भाजयुमो पदाधिकारी व कांग्रेस नेता थाने पहुंच गए। उन्होंने युवकों को छुड़ाने और नाम दबाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उच्च अधिकारियों की नजर होने के कारण उनकी दाल नहीं गली। आखिरकार उन्हें मुंह छोटा कर लौटना पड़ गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: