HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जनवरी में पहली बार चार जुड़वां छुट्टियां

जयुपर. इस बार नए साल में जनवरी के हर शनिवार को छुट्टी का दिन होने से इस महीने राज्य सरकार के हर कार्यालय में पांच दिन का सप्ताह होगा। संभवत: चार जुड़वां छुट्टियों का ऐसा रिकार्ड पहली बार बन रहा है।

पहले सप्ताह शनिवार को गुरुगोविंद सिंह जयंती पर राजकीय अवकाश है। द्वितीय शनिवार होने से अवकाश रहेगा। शनिवार 19 जनवरी को मोहर्रम और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस भी शनिवार को है।

पंडित बंशीधर जयपुर पंचांग के निर्माता दामोदर शर्मा ने बताया कि अभी तक हर सप्ताह दो दिन की एक साथ छुट्टी होने का संयोग किसी भी कैलेंडर में नहीं रहा। ऐसा संयोग इसलिए भी बना है कि क्योंकि पहले गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश ऐच्छिक होता था। 8-10 साल पहले यह राजकीय अवकाश घोषित हुआ है।

वार दिन व तिथि आयोजन
पहला शनिवार 5 जनवरी, पौष कृष्ण द्वादष गुरु गोविंदसिंह जयंती
दूसरा शनिवार 12 जनवरी, पौष शुक्ल चतुर्थी सैकंड सेटरडे
तीसरा शनिवार 19 जनवरी, पौष शुक्ल द्वादष मोहर्रम
चौथा शनिवार 26 जनवरी, माघ कृष्ण चतुर्थी गणतंत्र दिवस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: