HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

कॉल रिसीव करते ही मोबाइल ऑफ

जयपुर. पिछले दो दिनों से शहर के सैकड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक नंबर ( ९१५४0४0) परेशानी का सबब बना हुआ है। स्क्रीन पर अजीब सा नंबर देख कर कुछ लोगों ने जब कॉल रिसीव की तो कुछ देर के लिए फोन ही हैंग हो गया।

अजीब संयोग है कि यह नंबर एयरटेल ग्राहकों के मोबाइल पर ही आ रहा है। एमएनआईटी के एक स्टूडेंट राजीव के साथ भी ऐसा ही हुआ। शुक्रवार शाम को उसके मोबाइल स्क्रीन पर यह नंबर फ्लैश हुआ। रिसीव करते ही कॉल कट गई, साथ ही मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।

इस इस बारे में एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया कि यह नंबर हमारे कॉल सेंटर का है। इस नंबर से कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ होने जैसी बात सामने नहीं आई है। उपभोक्ता के मोबाइल में खराबी हो सकती है। फिर भी लोग हमारे कस्टमर केयर से पूछताछ कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: