HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

दीपिका पादुकोण कर रही हैं इग्नू से बीए

दिल्ली. अपनी पहली ही फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली दीपिका पादुकोण इन दिनों इग्नू से बीए की पढ़ाई कर रही हैं।

अभिनय के अलावा आर्थिक व सामाजिक विषयों में रुचि रखने वाली 21 वर्षीय दीपिका ने वर्ष 2005 में ही समाज शास्त्र से बीए करने के लिए इग्नू में दाखिला ले लिया था।

इग्नू के रजिस्ट्रार श्रीकांत मोहपत्रा ने बताया कि वर्ष 2006 में हुई प्रथम वर्ष के परीक्षा में उसका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण ने स्कूली शिक्षा बेंगलूर में पूरी करने के बाद रैंप मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई की ओर रुख किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: