bhaskar Web English
HomeNewsNational National

‘25 लाख का दिया लालच’

चंडीगढ़

तिथि : 28 दिसंबर, 2007

समय : 4.00 बजे

पाषर्द विजय सिंह राणा ने पार्षद राजकुमारी मिश्रा को फोन कर हरिशंकर मिश्रा से बात कराने को कहा। हरिशंकर मिश्रा उस समय घर पर नहीं थे। विजय राणा ने बहुत जरूरी काम बताकर राजकुमारी को जल्द से जल्द हरिशंकर मिश्रा से बात कराने को कहा।

हरिशंकर ने राणा को फोन किया। राणा ने मिश्रा को बुड़ैल में बुलाया।हरिशंकर बुड़ैल के होटल पहुंचे, वहां विजय राणा और राम सुमेर मौजूद थे। मिश्रा को विजय राणा ने कांग्रेस जॉइन करने के लिए पांच लाख रुपए की ऑफर दी। मना करने पर 25 लाख रुपए तक दिलाने का लालच दिया गया।

विजय राणा ने मिश्रा की प्रदीप छाबड़ा से टेलीफोन पर बातचीत कराई। छाबड़ा से बातचीत के दौरान भी मिश्रा ने कांग्रेस जॉइन करने से मना कर दिया।

विजय राणा ने किसी सीनियर कांग्रेस लीडर को टेलीफोन पर बताया कि मैं और मौर्या कल कांग्रेस जॉइन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन मिश्रा मना कर रहे हैं। कांग्रेस जॉइन करने से मनाकर मिश्रा 8.15 बजे वापस लौट आए।

शनिवार सुबह फिर विजय राणा ने फोन कर मिश्रा से कांग्रेस जॉइन करने के बारे में पूछा पर दोबारा मना कर दिया गया। (दावे जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए)

क्या वह भी पैसे लेकर पार्टियां जॉइन करते रहे हैं : बंसल

बहुजन समाज पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पार्षद राजकुमारी मिश्रा और उनके पति हरिशंकर मिश्रा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेसी नेताओं पर मेयर का चुनाव जीतने के लिए खरीद-फरोख्त करने के लिए आरोप लगाए। बीएसपी नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: