HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

डांस से बांधा समां

अमृतसर ‘विमन्स वर्ल्ड’ वह संसार है, जहां केवल सपने ही नहीं सजाए जाते, बल्कि उसे पूरा भी किया जाता है। यह विचार वेरका के विधायक दलबीर सिंह वेरका ने विमन्स वर्ल्ड में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। वे यहां बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित थे।

उन्होंने कोर्स पूरा करने वाली स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट और प्राइज भी दिए। इसके साथ ही विमन्स वर्ल्ड में आयोजित तीन दिवसीय एक्जीबिशन एवं टेलेंट हंट रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन गल्र्स ने गीत-संगीत, स्किट्स, डांस एवं कोरियोग्राफी की बेहतरीन आइटम पेश कर समां बांधा।

एक स्किट्स में हास्य रस अंदाज में विमन्स वर्ल्ड की ऐसी समीक्षा की कि हर श्रोता लोटपोट हो गया। इसके अलावा एक्जीबिशन में आर्ट एंड क्राफ्ट की आइटम्स, अलग-अलग तरह की बनावटी कैंडल्स, फूल-पत्तियां, बैड शीट और ड्रेस मैटीरियल आकर्षण का केंद्र रहे।

विमन्स वर्ल्ड की डायरेक्टर सुमन शर्मा ने यहां करवाए जाने वाले कंप्यूटर कोर्सेस, म्यूजिक एंड डांस क्लासिस, इंग्लिश स्पीकिंग और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट कोर्स के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेट्री इंद्रजीत सिंह बासरके, एमडी गौरव शर्मा, डा. विवेक शर्मा, बिशन दास शर्मा उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: