bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

‘आठ’ के सिनेमाई ठाठ

परदे के पीछे.jodha akbarनए साल की पहली बड़ी फिल्म राजकुमार संतोषी की ‘हल्ला बोल’ है और शायद मनोरंजन उद्योग का नए वर्ष का शंखनाद भी सिद्ध हो। नुक्कड़ नाटक से प्रारंभ करके एक युवा फिल्म का सितारा हो जाता है और कामयाबी के दलदल में फंसकर अपने सामाजिक दायित्व और व्यक्तिगत ऋण चुकाना भी भूल जाता है। वह लौटकर आता है और अपने गुरु की लड़ाई लड़ता है।

माधुरी अभिनीत ‘आजा नचले’ की थीम भी यही थी, परंतु दोनों फिल्मों के प्रस्तुतीकरण में अंतर है। इसके दो सप्ताह बाद आशुतोष गोवारीकर की ‘जोधा अकबर’ प्रदर्शित हो सकती है, जो भारतीय मुगल कथा का हॉलीवुड के अंदाज में प्रस्तुतीकरण है। रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय ‘धूम-२’ के बाद इस फिल्म में लौट रहे हैं। इतिहास की कड़ाही में पिज्जा पकाने का आभास प्रोमो से हो रहा है, परंतु यह अंदाज गलत साबित हो सकता है।

तीसरी बड़ी फिल्म यशराज चोपड़ा की ‘टशन’ होगी, जिसमें सैफ और करीना के साथ अनिल कपूर पहली बार नकारात्मक भूमिका में कमाल दिखाने वाले हैं। करीना की दूसरी प्रेम कहानी की यह पहली फिल्म है, जिसमें वे बिकिनी में एक साहसी दृश्य कर रही हैं।

यह कुछ अजीब है कि महिला की जलक्रीड़ा के लिए बनाई गई न्यूनतम पोशाक का नाम बिकिनी उस जगह के नाम पर रखा गया है, जहां अमेरिका ने पहला अणुबम फोड़ा था। इसके ‘आविष्कार’ के तुरंत बाद ही नलिनी जयवंत ने ‘संग्राम’ नामक फिल्म में बिकिनी पहनी थी। नूतन जैसी गंभीर अभिनेत्री भी ‘दिल्ली का ठग’ में यह ‘साहस’ दिखा चुकी हैं।

इस वर्ष सलमान खान की तीन फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है। रूमी जाफरी की ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ बोनी कपूर की तामिल फिल्म ‘पोखरी’ पर आधारित ‘वांटेड डेड ऑर एलाइव’ और सुभाष घई की ‘युवराज’। आमिर खान की ‘गजनी’ भी इसी वर्ष प्रदर्शित होगी, परंतु शाहरुख खान की कोई भी फिल्म निर्माणाधीन नहीं है। 2007 के सफलतम नायक अक्षय कुमार की ‘सिंह इज किंग’ और ‘चांदनी चौक टू चायना’ तथा प्रियदर्शन की एक फिल्म भी प्रदर्शित होगी।

नए सितारे हरमन बावेजा अपने पिता द्वारा बनाई गई ‘लव स्टोरी 2050’ में प्रस्तुत होने जा रहे हैं। उनकी अंतरंग मित्र प्रियंका चोपड़ा सफल नायिका हैं। निर्माणाधीन फिल्म के कुछ अंश देखकर ही बोनी कपूर अनीज बज्मी के निर्देशन में उसके साथ एक फिल्म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग का पहला बड़ा दौर यूरोप में हो चुका है।

हरमन का डील-डौल और हाव-भाव रितिक रोशन की तरह हैं और परदे पर उनका अलग लगना जरूरी है, अन्यथा वे ‘गरीब निर्माता के रितिक’ बन सकते हैं। अभिषेक बच्चन गोल्डी बहल की ‘द्रोण’ नामक फिल्म में कुछ सुपरमैननुमा भूमिका में प्रस्तुत हो रहे हैं।

‘धूम-२’ और ‘क्रिश’ में रितिक की कामयाबी के बाद यह फिल्म बनाई जा रही है। बतर्ज ‘उसकी कमीज मेरी कमीज से ज्यादा सफेद क्यों है’ और नायिका हैं प्रियंका चोपड़ा। राकेश रोशन ने अपनी बड़ी फिल्म ‘क्रिश-२’ की कागजी तैयारी के दरम्यान अरशद वारसी, राजपाल यादव जैसे कलाकारों के साथ ‘क्रेजी-४’ बनाई है, जिसके प्रोमो की खातिर शाहरुख खान 11 जनवरी से 14 जनवरी तक शूटिंग करेंगे।

पहले यह आइटम रितिक करने वाले थे, परंतु घुटने की चोट के कारण संभव नहीं हो पाया। रवि चोपड़ा की अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘भूतनाथ’ में शाहरुख खान की अतिथि भूमिका है। इस वर्ष करण जौहर भी शाहरुख अभिनीत ‘माइ नेम इज खान’ मध्य वर्ष तक प्रारंभ करके दीवाली पर लगाने का प्रयास करने वाले हैं। यह 9/11 के बाद अमेरिका में बसे भारतीय मुसलमान की कथा है। अत: वर्ष २क्क्८ में अनेक भव्य फिल्में, जिनमें अब्बास-मस्तान की ‘रेस’ भी शामिल है, प्रदर्शित होने जा रही है। इनमें कौन बाजी मार लेगा, यह बताना कठिन है। कम बजट की कुछ महत्वपूर्ण फिल्में जैसे एन. चंद्रा की अनाम फिल्म ‘डार्क हॉर्स’ साबित हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: