bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

खुलकर करो मैसेज, नहीं लगेगा जाम

जालंधर .पिछले सालों के अनुभवों को देखते हुए इस बार भी 31 दिसंबर और 1 जनवरी के शुरुआती घंटों में मोबाइल नैटवर्क के जाम होने की आशंका जताई जा रही है। मोबाइल कंपनियों का अनुमान है कि पंजाब में मोबाइल यूजर का आंकड़ा एक करोड़ पार जा चुका है इसलिए इन दो दिनों में लगभग 7 करोड़ एसएमएस भेजे जाएंगे।

हर कंपनी का दावा है कि उन्होंने इस साल काफी तैयारियां कर ली हैं और नैटवर्क जाम होने जैसी स्थिति नहीं बनेगी। नव वर्ष पर अधिकतर लोग 12 बजे एसएमएस के माध्यम से बधाई संदेश भेजते हैं, तो मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क जवाब दे जाते हैं। लोगों को शिकायत होती है कि एसएमएस दूसरे और तीसरे दिन तक मिलते हैं।

एक निजी मोबाइल कंपनी के तकनीकी अधिकारी अभिमन्यु के अनुसार सभी कंपनियां यह एसएमएस रोक लेती हैं और रात 9 से एक बजे के बीच जब नैटवर्क करीब-करीब खाली होता है, उस समय यह एसएमएस डिलीवरी किए जाते हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में मोबाइल उपभोक्ता महीने भर में औसतन 30 एसएमएस करते हैं। नव वर्ष जैसे मौके पर प्रत्येक उपभोक्ता 5 से 7 एसएमएस करता है।

एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील ने दावा किया है कि पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने अपनी क्षमता दस गुना बढ़ा ली है। दीपावली पर भी एसएमएस में कोई समस्या नहीं हुई और नव वर्ष पर भी कोई दिक्कत नहीं होगी। वोडाफोन के अधिकारी ने कहा नव वर्ष पर डिलेवरी रिपोर्ट नहीं भेजी जाएगी। इससे क्षमता अपने आप दोगुनी हो जाएगी। रिलायंस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कंपनी ने इस बार खास इंतजाम किए थे।

नैटवर्क प्रॉब्लम रोकने के लिए तकनीकी स्टाफ लगातार एक्सचेंज और सर्वर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बीएसएनएल के डीजीएम राजीव गोयल का कहना है कि हम भी पूरी तरह से तैयार हैं कि उस दिन नैटवर्क में किसी तरह की समस्या न हो और लोग अपने प्रियजनों को संदेश भेज सकें। कंपनियों की तैयारी

एयरटेल : पिछले साल के मुकाबले क्षमता दस गुना कर ली

बीएसएनएल : रात के खाली स्लाट का उपयोग करेंगे और सिस्टम की टेस्टिंग पूरी कर ली है

रिलायंस : इस वर्ष नैटवर्क बेहतर किया है

वोडाफोन : और बेहतरक कर दिया गया नैटवर्क





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: