वाह ताज
दुनिया के सात नए आश्चर्यो में ताज को स्थान दिलाने के लिए देशवासियों की एकजुटता ने इस साल कमाल कर दिया। देश के महीन ताने-बाने को तहस-नहस करने के दहशतगर्दो के मंसूबों को लोगों ने नाकाम कर दिया..
शाहजहां और मुमताज के अमरप्रेम के प्रतीक ताजमहल ने 2007 में देश को जोड़ने का काम किया। न्यू सेवन वंडर्स फाउंडेशन द्वारा दुनिया के सात आश्चर्यो को नए सिरे से तय करने के लिए शुरू हुई मुहिम में भारतीयों ने जबर्दस्त जज्बा दिखाया।
सारे भेदभावों को भुलाकर देशवासियों ने इस ऐतिहासिक स्मारक के लिए एसएमएस और मेल भेजे। ताज के पक्ष में रैलियां और प्रचार अभियान भी शबाब पर रहा। राष्ट्र को एकजुट करने वाली इस मुहिम को कामयाब होना ही था।
07.07.07 अर्थात 07 जुलाई (07) 2007 को लिस्बन (पुर्तगाल) में ताज के सात नए आश्चर्यो में जगह बनाने की घोषणा की गई।
विवाद..नंदीग्राम
पश्चिम बंगाल के इस ग्राम में विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध का आर्थिक मुद्दा जल्दी ही राजनीतिक मुद्दा बन गया। नंदीग्राम माकपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच संघर्ष का केंद्र बन गया। यहां पुलिस गोलीबारी में 11 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार कटघरे में है।
सोहराबुद्दीन मुठभेड़
फर्जी होने की स्वीकारोक्ति ने गुजरात सरकार को कठघरे में ला दिया। पूर्व डीजीपी बंजारा सहित कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सलाखों के पीछे हैं। रिजवानुर मामले में भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगे। बिहार में चोरी के आरोपी युवक को पुलिस द्वारा मोटरसाइकल में बांधकर घसीटने के मामले भी हुए। कनाट प्लेस शूटआउट पर कोर्टके फैसले में निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर एसएस राठी सहित 10 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा ने भी इसकी पुष्टि की।
सेतुसमुद्रम परियोजना
राम सेतु के नाम से मशहूर पुल को सेतसमुद्रम शिपिंग केनल प्रोजेक्ट के लिए तोड़ा जाना है। करुणानिधि, बुद्धदेव के बयान और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा कोर्ट में पेश हलफनामे ने भावनाओं को भड़काने का काम किया।
देवेगौड़ा नाटकदेवेगौड़ा नाटक के चलतेकर्नाटक की भाजपा-जद (से) संयुक्त सरकार, देवेगौड़ा की महत्वाकांक्षाओं की भेंट चढ़ गई। करार के तहत दोनों दलों की ओर से निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को आधे-आधे कार्यकाल में सत्ता संभालनी थी, लेकिन पुत्र कुमारस्वामी का कार्यकाल खत्म होते ही देवेगौड़ा ने पलटी मार दी।
डेरा सच्च सौदा डेरा सच्च सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के प्रति सिखों की नाराजगी के चलते पंजाब और हरियाणा में स्थिति कई बार बेकाबू हुई। विवाद तब शुरू हुआ जब गुरु राम रहीम सिखों के 10वें गुरु गोबिंदसिंह से मिलती-जुलती ड्रेस में पेश हुए।
गर्दिश में सितारे
अमिताभ, आमिर और रानी जमीन खरीदी के मामलों में विवादों में रहे तो सलमान के लिए साल कोर्ट के चक्कर लगाते-लगाते बीता। ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में अपने किरदार को गलत ढंग से पेश किए जाने पर मनोज कुमार पहले तो गरजे फिर जल्द ही शांत हो गए। भाई फैजल की कस्टडी को लेकर आमिर खान का अपने पिता से विवाद हुआ। बॉलीवुड में वापसी करने वाली माधुरी अभिनीत ‘आजा नच ले’ के गीत की कुछ लाइनों पर भी आपत्ति जताई गई।
सेंसरशिप की कैंची
चैनलों और एफएम स्टेशनों की बढ़ती भीड़ के बीच विश्वसनीयता के संकट का मुद्दा भी उभरा। सोनी टीवी के शो इंडियन आइडल के विजेता प्रशांत तमांग के खिलाफ एक एफएम रेडियो की टिप्पणी ने पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाई। स्टिंग ऑपरेशन पर भी सवालिया निशान लगा और एक टीवी चैनल को महीने भर के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा।
हत्यारी ब्लूलाइन
बेलगाम ब्लूलाइन बसों का कहर दिल्ली में कितनी और जानें लेगा, कहना मुश्किल है। मौत का पैगाम बन चुकी ब्ल्यूलाइन बसों की गति पर ‘ब्रेक’ लगाना शीला दीक्षित सरकार के भी बस के बाहर हो चला है। जगह-जगह पर नियंत्रण खोते ड्राइवरों के कारण ये बसें इसी वर्ष 107 लोगों की जान ले चुकी हैं। इन बसों के खिलाफ कई बार लोगों ने गुस्सा उतारा और जमकर तोड़-फोड़ की।
बापू और तिरंगे का अपमान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कुछ वेबसाइट्स पर गलत रूप में पेश किए जाने का मुद्दा भी सुर्खियों में रहा। यू ट्यूब साइट पर बापू को नृत्य करते हुए दिखाए जाने पर विवाद हुआ। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एक गेम में गांधीजी की शक्ल वाले एक आदमी को बुरी तरह पिटते देखकर भी बापू के अनुयायी दुखी हुए। वल्र्डकप-07 के कवरेज के दौरान मंदिरा बेदी द्वारा तिरंगा सहित सभी देशों के झंडे वाली साड़ी पहनने, तेंडुलकर द्वारा तिरंगे के रंगों वाले केक को काटने तथा जयपुर वनडे के दौरान तिरंगे को टेबल पर बिछाने जैसे मामले भी सामने आए।
पहले पहल>> प्रतिभा पाटील देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनीं गई।
>> केरल में जन्मे केजी बालाकृष्णन को दलित वर्ग का पहला चीफ जस्टिस बनने का गौरव हासिल हुआ।
>> राजनीति के लिहाज से मायावती के सोशल इंजीनियरिंग के कामयाब प्रयोग ने दूसरे दलों को हैरानी में डाला।
>> पेंडिंग मामलों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिहाज से हरियाणा के मेवात में मोबाइल कोर्ट की शुरुआत मील का पत्थर साबित हुई।
मोदी का डंका
गुजरात के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर खुद को बड़े नेता के रूप में स्थापित कर लिया। उन्हें सांप्रदायिक साबित कर जीत का दम भर रही कांग्रेस को निराशा हाथ लगी। गुजरात के बाद हिमाचलप्रदेश में भी सत्ता हाथ से निकल जाने के कारण कांग्रेस सकते की हालत में है वहीं भाजपा का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर।
‘ऊंची’ उड़ान
इसरो ने देश में ही विकसित क्रायोजेनिक इंजिन का सफल परीक्षण किया। इसमें ईंधन के रूप में लिक्विड ऑक्सीजन और सुपर कूल्ड हाइड्रोजन का इस्तेमाल होता है। इस उपलब्धि के साथ भारत अमेरिका, चीन, रूस, जापान और फ्रांस जैसे देशों के ‘एलीट क्रायो क्लब’ में शामिल हो गया। बंगाल की खाड़ी से एडवांस्ड एअर डिफेंस (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण कर देश ने एक और बड़ा कारनामा किया।
नई ऊंचाई पर सेंसेक्स
वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था 9 फीसदी की विकास दर से बढ़ी और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। बीएसई सेंसेक्स 1३,७८7 से ४८ फीसदी उछलकर २क्,४९८ तक जा पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी ३,९६६ से ५6 फीसदी की बढ़त से 6,१८५ की ऊंचाई पर पहुंच गया। साल के प्रारंभ में महंगाई कदर ६.१२ फीसदी थी जो साल के अंत तक घटते हुए ४ फीसदी से नीचे आ गई।
1,2,3 और गुजर गया साल
परमाणु करार को लेकर सरकार की जान सांसत में बनी रही। वाम दलों ने साफ धमकी दे रखी थी कि करार पर अमल हुआ तो सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। वामदल के साथ ही भाजपा सहित प्रमुख विपक्षी दल भी करार के खिलाफ हैं। स्पष्ट है कि मनमोहन की राह कांटोंभरी है।
न्यूज मेकर्स>> देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने पुलिस सेवा को टाटा कहा।
>>पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूयी को लगातार दूसरी बार टाइम मैगजीन ने दुनिया की पावरफुल महिलाओं में स्थान दिया।
>>बाबूभाई कटारा का कबूतरबाजी के मामले में नाम आने से भाजपा को शर्मसार होना पड़ा। उन्हें एक महिला को विदेश भेजने की कोशिश करते गिरफ्तार किया गया था।
>>शिक्षाविद् हामिद अंसारी ने देश के उपराष्ट्रपति का पद संभाला। वे देश के 13वें उपराष्ट्रपति हैं।
ये कैसा इंसाफ!
अपराधियों से निपटने के लिए आम लोग और वकील मैदान में उतरे। बिहार के वैशाली में एक घर में चोरी के संदेह में 10 लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। चंपारन में दो अपहर्ताओं को तथा पटना में चोरी के संदेह में दो युवकों को पीट-पीटकर मार डाला गया। नवादा में साइकिल चुराने वाले तीन युवकों की भीड़ ने आंखें निकाल लीं। निठारी मामले के आरोपी मोनिंदरसिंह तथा सुरेंद्र कोली और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के अपहरण की साजिश रचने वाले आतंकी भी वकीलों के गुस्से से नहीं बच सके।
फैसले..तेलगी मामले केमुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 13 साल की कड़ी कैद और 100 करोड़ रुपए का जुर्माना भरने के आदेश हुए।
मुंबई सीरियल ब्लास्ट
मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मामले में 600 से अधिक लोगों की गवाहियां हुईं। 137 आरोपियों मे से से 14 की मौत हो चुकी है। संजय दत्त टाडा मामले में तो बरी हो गए, लेकिन आर्म्स एक्ट के उल्लंघन का दोषी मानते हुए उन्हें छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। मुख्य आरोपी टाइगर मेमन के भाई याकूब सहित 12 लोगों को इस मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। किसी एक मामले में इतने अधिक लोगों को सजा-ए-मौत देने का यह संभवत: इकलौता उदाहरण है।
कोयंबटूर सीरियल ब्लास्ट
कोयंबटूर सीरियल ब्लास्ट पर भी विशेष कोर्ट का फैसला आया। इन बम धमाकों में 58 लोगों की मौत हुई थी। मामले में अल उम्मा के सेक्रेटरी मोहम्मद अंसारी सहित 52 आरोपियों को सजा सुनाई गई।
महाजन हत्याकांड
महाजन हत्याकांड भाजपा नेता प्रमोद महाजन की हत्या के मामले में अदालत ने उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन को उम्रकैद की सजा मिली।
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड>>मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को भी उम्रकैद मिली।
>>आईएएस अफसर जी कृष्णया की हत्या के लिए भीड़ को उकसाने वाले पूर्व सांसद आनंदमोहन को फांसी और उनकी पत्नी लवली आनंद को उम्रकैद की सजा मिली।
>>बाहुबली सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन को अपहरण के एक मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
>>पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन को राहत मिली। सेक्रेटरी एस. झा की हत्या की मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
>>फर्जी पासपोर्ट डॉन अबू सलेम की पत्नी और पूर्व हीरोइन मोनिका बेदी को फर्जी पासपोर्ट मामले में भोपाल कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।