HomeNewsInternational International

परमाणु हथियारों को लेकर डर बेमतलब

वॉशिंग्टन. पाकिस्तान सेना ने दावा किया है कि उसके परमाणु हथियार पूरी तरह सुरक्षित हैं और हथियारों के इस्लामी कट्टरपंथियों के हाथों में पहुंचने की खबरें बेबुनियाद और बकवास हैं।

आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल वहीद अरशद ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा के भरपूर इंतजाम हैं और ये इंतजाम दुनिया के सबसे बेहतरीन मानकों पर किए गए हैं। इस तरह की बातों का कोई सिर-पैर नहीं है। हमें मालूम है कि इन हथियारों की सुरक्षा कैसे करना चाहिए।

शीर्ष सैन्य अधिकारी अरशद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या एक आतंकी हमला जरूर है लेकिन मूल समस्या पाकिस्तान में नहीं बल्कि अफगानिस्तान में है, तालिबान। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पाकिस्तान घरेलू आतंकवाद को खत्म कर देगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: