कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 16 दलों के एक नए सेक्युलर लोकतांत्रिक गठबंधन का गठन किया है जो सत्ताधारी सीपीआई-एम के खिलाफ पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों में जोर आजमाइश करेगा।
मई 2008 में राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों से पहले ममता ने इस नए मोर्चे प्रोग्रेसिव सेक्युलर डेमोक्रेटिेक फ्रंट की घोषणा की है जिसमें 16 पार्टियां शामिल हैं। लेकिन, इन 16 दलों में से तृणमूल के अलावा किसी और का राज्य की राजनीति में खास मुकाम नहीं है।
केंद्र में सीपीआई-एम को अपना सहयोगी दल बनाने की केंद्र की यूपीए सरकार की प्रमुख पार्टी कांग्रेस इस फ्रंट में शामिल नहीं है। ममता ने कहा कि सीपीआई-एम के कुशासन के खिलाफ लड़ने के लिए इस फंट्र का गठन किया गया है। राज्य सरकार हर लोकतांत्रिक मोर्चे पर असफल हुई है फिर वह सिंगूर हो, नंदीग्राम हो या रिजवान हत्याकांड।