Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. गुजरते साल 2007 के आखिरी दिन शेयर बाजार में अंकों का उछाल जारी है और टेलीकॉम के साथ ही रिएलिटी, ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्र बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोमवार दोपहर 1.18 बजे कारोबार कुछ धीमा दिखा लेकिन मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 116.92 अंक ऊपर चढ़कर 20323.87 के आंकड़े पर था और राष्ट्रीय सूचकांक 56.45 अंक चढ़कर 6136.15 के आंकड़े पर।
इससे पहले सबुह 10.50 बजे सेंसेक्स 168 अंक ऊपर पहुंचकर 20375 के आंकड़े पर था। शुरुआती कारोबार के बाद दोपहर तक भारती एयरटेल, हिंडाल्को, डीएलएफ और टाटा पावर के शेयरों में उछाल देखा गया।