हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में सोमवार को एक बम विस्फोट में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक सीके जयचंद्र रेड्डी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि बम एक ड्रेनेज नहर के पास रखा गया था जहां से रेड्डी के वाहन के गुजरने पर विस्फोट हो गया। इस बम विस्फोट में रेड्डी के दो बंदूकधारी गार्ड, ड्राइवर और एक सहयोगी भी घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करने के बाद रेड्डी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है लेकिन उनके ड्राइवर और एक गनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके में रेड्डी का वाहन नष्ट हो गया है।