HomeSportsCricket Cricket

ऑसी मीडिया का माइंड गेम : राजपूत

मेलबर्न. ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ रवैये की दिक्कत (एटिट्यूड प्रॉब्लम) बताने वाले बयान को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच लालचंद राजपूत ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया माइंड गेम खेल रही है।

मेलबर्न के एक अखबार ए एज ने राजपूत के हवाले से लिखा था कि टीम प्रबंधन के लिए युवराज का दृष्टिेकोण एक समस्या बना हुआ है जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले सिडनी टेस्ट मैच में उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

राजपूत ने सोमवार को इस बयान को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा और ऑसी मीडिया दिमागी रूप से दबाव बनाने का खेल खेल रहा है। एक टीवी चैनल को राजपूत ने बताया कि बयान जारी करने से पहले इस मुद्दे पर उनकी और मीडिया प्रबंधक की कोई बात ही नहीं हुई थी।

राजपूत ने कहा कि युवी बहुत अच्छा खेल रहे हैं और टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डर भी हैं, उनकी योग्यता को लेकर किसी को कोई शक नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले ऑसी अखबार ने राजपूत के हवाले से युवी के साथ इस समस्या का बयान जारी करते हुए कहा था कि शायद अगले टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग या दिनेश कार्तिक को मौका दिया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: