इंफाल. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मणिपुर शिक्षा विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गत 15 दिसंबर को आतंकियों ने एस इंद्रजीत सिंह नामक इस अधिकारी का अपहरण कर लिया जबकि इस मामले में एफआईआर कुछ दिन पहले ही दर्ज कराई गई है।
बताया गया है कि सिंह को बंदूक की नोक पर उनके दफ्तर के पास से अगवा किया गया था। मणिपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सिंह की रिहाई की मांग की है और शिक्षा विभाग ने तत्काल उन्हें छुड़ाने के लिए कदम उठाने की मांग को लेकर धरना विरोध शुरू कर दिया है।