HomeNewsInternational International

अमेरिकी राष्ट्रपति दौड़ में ब्लूमबर्ग?

न्यूयॉर्क. अरबपति और न्यूयॉर्क के मेयर माइकल आर ब्लूमबर्ग अगले साल होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में शामिल हो सकते हैं।

अगर ब्लूमबर्ग इस दौड़ में शामिल हुए तो सभी गणित गड़बड़ा सकते हैं। हालांकि अभी उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया है और सभी अंदाजे ही लगा रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट कह रही हैं अगर उन्होंने ऐसा फैसला कर लिया तो उन्हें कोई मुश्किल नहीं होगी क्योंकि उन्हें चुनावी अभियान के लिए किसी का मुंह नहीं देखना है वे एक अरब डॉलर खुद पर खर्च करने की हैसियत रखते हैं।

गौरतलब है कि 2001 में मेयर के चुनाव के लिए उन्होंने पहली बार चुनावी अखाड़ा देखा था और अपने चुनाव अभियान पर 7 करोड़ डॉलर खर्च किए थे। फोब्र्स पत्रिका द्वारा ब्लूमबर्ग की संपत्ति का आकलन करते हुए उनकी कुल संपत्ति 12 अरब अमेरिकी डॉलर बताई गई है।

इधर, ब्लूमबर्ग इस दौड़ में शामिल होने से बचने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके सहयोगी उनके चुनावी अभियान की तैयारियों में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। बहरहाल, फिलहाल अटकलें हैं और आने वाले कुछ ही समय में सच सामने आने की संभावना दिख रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: