News
International International इस्लामाबाद. पाकिस्तान चुनाव आयोग ने आज कहा है कि संसदीय चुनाव के लिए तयशुदा तारीख 8 जनवरी को बहाल रखने या टालने संबंधी फैसला मंगलवार को लिया जाएगा।
पाकिस्तान में आगामी 8 जनवरी को आम चुनाव होना हैं लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद देश भर में हिंसा भड़क जाने के कारण आयोग के सामने तारीखें आगे बढ़ाने की वजह पैदा हो गई है।
आयोग ने कहा है कि हिंसा की चपेट में आए दक्षिणी क्षेत्र समेत चार इलाकों से हालात की रिपोर्ट मिलने के बाद ही तारीख तय की जाएगी।
संबंधित खबरें
* पाकिस्तान : टल सकते हैं आम चुनाव