News
International International बैंकॉक. नए साल के जश्न में शरीक होने थाई-मलेशियाई सीमा के एक पर्यटन शहर में पहुंचे 27 लोग सोमवार सुबह पांच बम धमाकों की चपेट में आने से घायल हो गए।
थाईलैंड आर्मी के प्रवक्ता कोल अकारा थिप्रोट ने कहा कि इस्लामी घुसपैठी आतंकियों द्वारा सुंगई कोलोक शहर के एक होटल और नाइट लाइफ क्षेत्र में ये बम धमाके किए गए। पांच धमाकों में से दो एक होटल के डिस्कोथेक में हुए और एक होटल के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल में।
अकारा ने कहा कि नए साल की आमद और पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए आतंकियों ने इस शहर को निशाना बनाया। गौरतलब है कि यह शहर कुछ सालों में कई बार आतंकवादी गतिविधियों का निशाना बन चुका है।