bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

भारत-आस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट आज से

सिडनी.aussy भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बुधवार से सिडनी में प्रारंभ होगा। आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में भारत पर शानदार जीत के साथ ही अपने जीत के अभियान को जारी रखा है।

भारत के लिए कुछ खिलाड़ियों के अस्वस्थ होने से उसे अंतिम एकादश के लिए समस्या हो सकती है। जहीर के अनफिट होने पर इरफान पठान को मौका दिया जा सकता है। वहीं टीम मैनेजमेंट ने राहुल द्रविड़ को ही ओपन कराने का मन बनाया है।

भारत के लिए सिडनी ग्राउंड पर सचिन की 241 और लक्ष्मण की 178 रनों की पारी मनोबल बढ़ाने के लिए काफी होगी। भारत चाहेगा की वह इस टेस्ट में जीत दर्ज कर मेजबान को हार का स्वाद चखा दे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: