bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

बेनजीर पर फिल्म बनाएंगे महेश भट्ट

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो के जीवन पर यहां की एक फिल्म निर्माता कंपनी ने भारत के जाने-माने निर्माता महेश भट्ट के साथ मिलकर फिल्म बनाने का इरादा जताया है।

फिल्म की निर्माता कंपनी कराची स्थित स्काइज अनलिमिटेड फिल्म्स के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के नामचीन लेखक और शायर अकील अहमद रूबी इसकी कहानी लिखेंगे। फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन के स्तर पर है। आमिर रिजवी को फिल्म का एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है, जबकि इंदु मीरानी भारत में इसके आधिकारिक समन्वयक होंगे।

दुनियाभर में होगी प्रदर्शित: ‘डेली टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी की प्रोड्यूसर अनीला खान ने बताया कि बेनजीर पर बनने वाली फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्म के निर्देशक का नाम भी घोषित कर दिया जाएगा। अनीला के अनुसार, अभी यह तय नहीं हुआ है कि करिश्माई नेता बेनजीर भुट्टो का किरदार कौन निभाएगा। खान ने बताया कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भारत में भी की जा सकती है।

हंगामा खड़ा करने का इरादा नहीं:
अनीला खान ने कहा कि बेनजीर पर फिल्म बनाने के पीछे उनका इरादा किसी तरह का हंगामा खड़ा करने का नहीं है। अनीला के अनुसार, यह फिल्म बेनजीर भुट्टो पर पूरी तरह से समर्पित होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: