bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बबीता को पसंद नहीं छोटे नवाब

saif अपने पुराने प्रेमी शाहिद कपूर को जलाने के लिए अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों छोटे नवाब यानी सैफ अली खान की बाहों में बाहें डालकर घूम रही हैं, इससे शाहिद को तो कोई फर्क नहीं पड़ रहा, लेकिन करीना की मां बबीता जरूर आगबबूला हो रही हैं।

अभिनेता शाहिद कपूर को छोड़कर सैफ के साथ इन दिनों दोस्ती निभा रहीं करीना का सैफ के साथ उठना-बैठना उनकी मां बबीता को पसंद नहीं आ रहा है। इसी बात को लेकर बबीता ने भी करीना को हिदायत दी है कि वे सैफ के साथ मेल-जोल कम करें।

करीना ने चार साल तक शाहिद के साथ डेटिंग की और उनके साथ छुट्टियां मनाने भी गई थीं, लेकिन बाद में जब करीना को लगा कि शाहिद सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ के बाद अमृता राव के काफी नजदीक जा चुके हैं, तो उन्होंने शाहिद से नाता तोड़ लिया और अपना दर्द छिपाने के लिए सैफ की दोस्ती का सहारा लिया। अब करीना और सैफ की दोस्ती का रिश्ता मां बबीता को पसंद नहीं आ रहा है।

हालांकि करीना जब शाहिद के साथ डेटिंग कर रही थीं उस वक्त भी बबीता ने करीना को शाहिद से नाता तोड़ने के लिए कहा था। बबीता चाहती हैं कि करीना की शादी किसी बड़े उद्योगपति से की जाए, लेकिन शाहिद की वजह से बबीता अपना यह सपना पूरा नहीं कर पा रही थीं। शाहिद से करीना का रिश्ता टूटने पर बबीता काफी खुश हो गई थीं, लेकिन जब करीना ने सैफ का हाथ थामा, तो बबीता फिर से परेशान हो गई हैं।

करीना और सैफ की नजदीकियों के बारे में सुनने के बाद बबीता ने इस बारे में करीना को काफी समझाइश दी है, लेकिन करीना हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। बबीता का उनसे कहना है कि वे अपने निर्णय पर गंभीरता से विचार करें, क्योंकि यह उनके भविष्य और कैरियर का सवाल है।

दूसरी ओर बबीता से बात करने पर उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देने से मना किया और इतना ही कहा कि यह करीना का निजी मामला है और मैं उसमें दखल नहीं देना चाहती। बबीता को उम्मीद है कि करीना जल्दी ही राह पर आ जाएंगी और सैफ से दूरी बना लेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: