bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

व्यसन छोड़ने की कसम

इंदौर. सैकड़ों श्रद्धालु नए साल के पहले दिन मंगलवार को मंदिरों में पहुंचे। भगवान के सामने बुराई-व्यसन छोड़ने, नए लक्ष्य तय करने और विकास की नई राह तलाशने के संकल्प लिए। इस तरह ‘आंग्ल नववर्ष’ के पहले दिन मंदिरों में भारतीय संस्कृति महकती रही।

खजराना मंदिर में सुबह ही श्रद्धालुओं की भाड़ी लग गई थी, बाद में तो लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रणजीत हनुमान मंदिर, बड़ा गणपति, अन्नपूर्णा मंदिर, बिजासन माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

बच्चों ने भी लिए संकल्प-खजराना मंदिर में मौजूद बालक टिंकू जैन ने कहा मैं हमेशा अपने पापा-मम्मी की बात मानूंगा। कुशू दुबे और मयंक जोशी ने कहा मैं नए साल में भगवान से खूब पढ़ाई मांगने आया हूं। गौरव उपाध्याय ने कहा मैं क्रिकेट में स्कूल को विनर बनाने के लिए अच्छी प्रेक्टिस करने का संकल्प भगवान के सामने ले रहा हूं।

वैष्णवधाम में हुआ मां का गुणगान-वैष्णवधाम बिचौली मर्दाना के मुख्य मार्ग में शाम 4 से 6 बजे तक जाग्रति महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन आयोजित किए गए। विनोद अहलूवालिया, सरितादेवी, उषा बंसल, प्रतिभा त्यागी ने माताजी का गुणगान भी प्रस्तुत किया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: