bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

कार्ड के उपयोग से और स्मार्ट होगी सिटी बस की यात्रा

इंदौर. सिटी बस में स्मार्ट कार्ड के जरिये टिकट देने की नई व्यवस्था तीन महीने बाद शुरू हो जाएगी। इसे ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम कहा जाता है जिसे इंदौर में दो चरणों में लागू करने की योजना है। तकनीकी दृष्टि से सिटी बस में यह सबसे नवीनतम सिस्टम होगा जो देशभर में किसी शहर में लागू नहीं है।

इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (आईसीटीएसएल) के सीईओ चंद्रमौलि शुक्ला के मुताबिक स्मार्ट कार्ड मल्टीयूजर या क्रेडिट कार्ड की तरह होगा जिसे पेट्रोल पंप, मेट्रो टैक्सी सहित अन्य कार्यो के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा।

बसों में लगेगी ऑन बस यूनिट
नए सिस्टम के तहत बस में ऑन बस यूनिट लगाई जाएगी। यदि कार्ड पर्स में रखा है जो उसे पर्स से निकालने की जरूरत नहीं होगी, यात्री पर्स को ही मशीन से गुजारकर टिकट ले सकेंगे।

ऐसे तय होगा किराया
यात्री 100 से 2000 रुपए तक के स्मार्ट कार्ड ले सकेंगे। मान लीजिए कोई बस मानवतानगर से राजवाड़ा जा रही है। यदि कोई यात्री पलासिया से रीगल जाने के लिए चढ़ता है तो कार्ड के उपयोग के वक्त मशीन राजवाड़ा तक का किराया काटेगी। उतरते वक्त यात्री कार्ड फिर मशीन को दिखाएगा तब मशीन बचा पैसा यात्री के एकाउंट में फिर ट्रांसफर कर देगी। आईसीटीएसएल ने ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन के लिए स्विस चैलेंज पद्धति से टेंडर बुलाए हैं।

इसका फायदा यह होता है कि नया सिस्टम लागू करने के लिए आईसीटीएसएल को कम से कम खर्च करना होगा। सीईओ ने बताया ऑस्ट्रेलिया की ईआरजी सिस्टम्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने संयुक्त रूप से यह सिस्टम डिजाइन कर आईसीटीएसएल को दिया है। दोनों कंपनियां इस सिस्टम को लागू करने की इच्छुक हैं।

आईसीटीएसएल ने टेंडर बुलाए हैं। अब यदि कोई कंपनी टेंडर में सबसे कम रेट कोट करती है तो ईआरजी और टीसीएस को ये रेट बता दिए जाएंगे। दोनों कंपनियां उस रेट पर काम करने को तैयार होंगी तो कांट्रैक्ट उन्हें दिया जाएगा वरना सबसे कम रेट कोट करने वाली कंपनी को यह काम सौंपा जाएगा।

बीआरटीएस से पहले सभी सिटी बसों में लागू हो जाएगा
ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम दो इंदौर में दो चरणों में लागू किया जाना है। पहला सभी सिटी बसों में (बीआरटीएस से पहले) और दूसरा बीआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली बसों में। आईसीटीएसएल बीआरटीएस पायलट कॉरिडोर शुरू होने से पहले सभी सिटी बसों में नया सिस्टम लागू करना चाहती है ताकि बीआरटीएस शुरू होते-होते यात्री सिस्टम को भली भांति समझने लगें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: