News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. पिछले 47 दिनों से आंदोलन कर रहे जनभागीदारी शिक्षकों का धर्य अब टूटने लगा है। जिला स्तरीय आंदोलन के बाद भी सरकार की ओर से कोई पहल नही होने पर शिक्षकों ने मंगलवार से अपना आंदोलन तेज करने की घोषणा के साथ ही बूढ़ेश्वर मंदिर के पास करीब चार घंटे तक भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज किया।
जनभागीदारी शिक्षक दोपहर 1 बजे बूढ़ेश्वर चौक पर इकट्ठे हुए और लोगों के आगे हाथ फैलाकर भीख मांगने लगे। बड़ी संख्या में पढे लिखे लोगों को भीख मांगते देख लोगों ने दया दिखाई और उनका उत्साह वर्धन कर उन्हें एक रुपए से सौ रुपए तक भीख दी। शिक्षक भीख देने वालो को उनके साथ गुजर रही परेशानियों के बारे में बताते जा रहे थे।
शासकीय उन्नयन जनभागीदारी शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य के कोने कोने से आ रहे जनभागीदारी शिक्षक भूखे रहकर शांति से अपना हक मांग रहे हैं लेकिन राज्य सरकार उनकी बात नहीं सुन रही। उन्होंने बताया कि जेल भरो आंदोलन की तैयारी की जा रही है।