नैरोबी.पश्चिमी केन्या में राष्ट्रपति चुनावों के बाद भड़की हिंसा ने उग्र रूप ले लिया है, अंतरराष्ट्रीय संस्था रेडक्रास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पश्चिमी केन्या स्थित एक चर्च में उग्र भीड़ ने आक्रमण कर वहां आग लगा दी जिससे वहां शरण लिए महिलाओं व बच्चों सहित करीब 50 व्यक्तियों की जलने से मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस हमले से चर्च लगभग पुरी तरह जलकर नष्ट हो चुका है। हमले के दौरान चर्च में लगभग 200 व्यक्तियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है।गंभीर रूप से जले हुए लगभग 42 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
केन्या में रेडक्रास के प्रमुख अब्बास गुलेट ने बताया की इस हमले के बाद बचे हुए लोगों में दहशत का वातावरण व्याप्त है।