bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

इस साल अच्छा खेलेंगे

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट के लिए त्रासदी भरे साल 2007 को भूलकर नए साल में बेहतर क्रिकेट खेलने की उम्मीद जताते हुए पाक टीम के कप्तान शोएब मलिक ने कहा कि टीम इस साल बेहतर प्रदर्शन करेगी।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मीडिया से बातचीत करते हुए मलिक ने कहा कि उन्हें यकीन है कि 2007 की दुखद घटनाओं को पीछे छोड़ते हुए साथी खिलाड़ी अगले 12 महीनों में बेहतर क्रिकेट खेलेंगे। मलिक ने माना कि पाक टीम के लिए गुजरे साल में थोड़ी सी ही खुशखबरियां मिलीं। मलिक पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे को लेकर आशान्वित हैं।

पाक टीम के लिए 2007 :
कैरेबियाई जमीन पर हुए वर्ल्ड कप में पहले ही दौर में टीम मेगा-टूर्नामेंट से बाहर हो गई साथ ही, टीम के कोच बॉब वूल्मर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत भी हुई। इस शर्मनाक हार के कारण कप्तान इंजमाम उल हक को कप्तानी छोड़ना पड़ी। इंजी ने वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया।

यूनिस खान के मना करने के बाद कप्तान बनाए गए शोएब मलिक के नेतृत्व में पाक टीम ने श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज जीती और उसके बाद वह ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। पाक टीम ने पिछले साल की तीनों टेस्ट सीरीजों में हार चखी। दो श्रंखलाओं में दक्षिण अफ्रीका ने उसे शिकस्त दी और एक सीरीज में पाक ने भारत मंे भारत के हाथों मात खाई।

सब ठीक हो जाएगा :
मलिक ने पाकिस्तान के वर्तमान हालात पर कहा कि मैं राजनीति नहीं जानता इसलिए राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन इतना कह सकता हूं कि जो खराब हालात बने हुए हैं, उन पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा और सब ठीक हो जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: