News
International International जाकर्ता.इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर पिछले हफ्ते हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। अभी भी 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। भूस्खलन-बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। इस प्राकृतिक हादसे के कारण 10 हजार लोग अपने घरबार से विस्थापित हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 लोग लापता बताए जा रहे है। इस हादसे में सेंट्रल जावा में 78 लोग मारे गए हैं, जबकि ईस्ट जावा में 29 लोगों के मारे जाने की सूचना है। 20 टन बेबी फुड और 15 टन इंस्टैंट मील प्रभावित इलाकों में वितरण के लिए भेजा जा चुका है। रेड क्रॉस के एक अधिकारी ने बताया कि जावा के दोनों प्रांतों मे ं12 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।