नई दिल्ली.लोकसभा के लिए दो सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। उत्तरप्रदेश की बलिया सीट जहां समाजवादी पार्टी के खाते में गई है वहीं बिहार के विक्रमगंज संसदीय सीट सत्तारूढ़ दल जद (यू) के खाते में गई है।
बलिया की सीट पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निधन के बाद खाली हुई थी। चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया था। नीरज शेखर बसपा के विनय शंकर को पराजित कर इस सीट को अपने नाम कर लिया। उधर, बिहार के विक्रमगंज सीट पर राजद उम्मीदवार की हार हुई है। सत्तारूढ़ दल जद(यू) की उम्मीदवार मीना देवी ने इस सीट पर जीत हासिल की।