bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

टाटा से आगे आरआईएल

मुंबई. बाजार में पूंजी और संपत्ति के हिसाब से मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस समूह वर्ष 2007 के खत्म होने तक सबसे बड़ा उद्योग समूह बनकर उभरा जबकि कोरस स्टील का अधिग्रहण करने के बावजूद टाटा समूह नंबर दो पर रहा।

जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह का बाजार मूल्य 5.23 खरब रुपए आंका गया है। दूसरी ओर, पिछली बार नंबर एक पर रहने वाले टाटा समूह का बाजार मूल्य 3.20 खरब रुपए रहा और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने काफी अंतर से बाजी मार ली।

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस समूह इस श्रेणी में तीसरा सबसे बड़ा उद्योग घराना बनकर उभरा है जिसका बाजार मूल्य 3.03 खरब रुपए आंका गया। गौरतलब है कि जल्द ही आईपीओ जारी करने जा रहे समूह को रिलायंस पावर से 12 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

यह भी उल्लेखनीय है कि अंबानी बंधुओं के उद्योगों के संयुक्त बाजार मूल्य को अगर देखा जाए तो यह 8.26 खरब रुपए है जो कि देश के निजी क्षेत्र की कुल बाजार पूंजी का 15.65 प्रतिशत है और यह वर्ष 2006 में 11.7 प्रतिशत था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: