bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

आमद 2008 के नन्हे फरिश्तों की

जालंधर.

दिल तेजी से धड़क रहा था..पता नहीं क्या होगा..बेचैनी में एक-एक सैकेंड कट रहे थे, लेकिन जैसे ही पता चला घर में लक्ष्मी आई है आंखें खुशी से छलक पड़ीं और यादगार हो गया 2008..न्यू इयर पर कुदरत ने दिया हसीन तोहफा।

हर तरफ सैलीब्रेशन चल रहा था, लोग एक-दूसरों को बधाइयां दे रहे थे। वहीं शहर के हॉस्पिटल्स में कुछ लोगों को इंतजार था नए मेहमान का। जैसे ही उनके आने की खबर मिली वहां भी शुरू हो गया जश्न। सिटी रिपोर्टर ने कुछ ऐसे ही लोगों से बात की जिनको नए साल के पहले दिन मिला माता-पिता बनने का सुखद अहसास।

लक्ष्मी घर आई मैंने जब रात को 12 बजे सभी रिश्तेदारों को नव वर्ष की बधाइयां दी तो थोड़ी ही देर बाद मुझे भी बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। जब मुझे पता चला कि हमारे घर लक्ष्मी आई है। मुझे बहुत खुशी हुई कि साल के पहले दिन लक्ष्मी हमारे घर आई। ऐसा बहुत कम होता है कि न्यू ईयर पर इतना अनमोल गिफ्ट मिले। -राजेश, सैंट्रल अस्पताल

12 बजे ली पहली सांस नए साल में गुड़िया को पाकर बहुत खुश हूं। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि इसका जन्म रात को पूरे 12 बजे हुआ। 12 बजे के बाद जैसे ही न्यू ईयर की विश के लिए फोन आने शुरू हुए तो हमने सभी को गुड़िया के आने के बारे में बताया। सभी खुश हुए और नए साल के साथ इसकी बधाइयां भी मिलने लगीं। -गुरप्रीत, बलविंदर कौर

पूरा परिवार खुश है मुझे इस बात कि बहुत खुशी है कि स्पैशल डे पर स्पैशल गिफ्ट मिला है। न्यू ईयर पर ऐसा गिफ्ट मिलेगा ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। सिर्फ हम ही नहीं पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अब हर साल न्यू ईयर पर हमारी खुशी दुगनी रहेगी और हमेशा हमें साल भर इस दिन का इंतजार रहेगा।

-हरमिंदर, दमनदीप कौर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: