bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

कुछ और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज!

जालंधर. किसी भी देश की तरक्की में प्रमुख योगदान होता है एजुकेशन का। अच्छी शिक्षा संपन्न राष्ट्र की पहचान। नए साल में राज्य के युवाओं के लिए भी एजुकेशन के नए द्वार खुलने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कुछ और प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने का मन बनाया है, इनमें से एक सिटी में ही बननी है। प्राइवेट यूनिवर्सिटीज से हायर एजुकेशन में किस तरह का बदलाव आएगा और किन स्टूडैंट्स को इसका लाभ मिलेगा विश्लेषण कर रहे हैं अभिषेक सभ्रवाल।

हर स्टूडैंट का सपना होता है वह ऐसे संस्थान से शिक्षा हासिल करे जिससे उसका करियर बन सके। पंजाब में हायर एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। जालंधर-फगवाड़ा रोड पर राज्य की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मान्यता मिलने के बाद कुछ और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बनने की कतार में हैं। जिले के लोगों को भी 2008 में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी मिल सकती है। जिनका खाका तैयार हो चुका है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

संत बाबा भाग सिंह प्राइवेट यूनिवर्सिटी

इस साल राज्य की दूसरी प्राइवेट यूनिवर्सिटी संत बाबा भाग सिंह बनेगी। पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल 11 सितंबर को हुए फाउंडेशन-डे पर खुद यह कह चुके हैं। इंस्टीच्यूट के डायरैक्टर डॉ. एचएस सागर के मुताबिक कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इस साल यह तैयार हो जाएगी। यह यूनिवर्सिटी 200 एकड़ में स्थापित की जाएगी।

इसके अलावा यहां संत बाबा भाग सिंह रिसर्च एंड डिवैलपमैंट सैंटर, संत बाबा भाग सिंह साइंस एंड टैक्नोलॉजी पार्क और संत बाबा भाग सिंह टैक्नोलॉजी पार्क भी स्थापित होगा। इनके लिए 75 एकड़ जमीन एक्स्ट्रा ली गई है। इस सारे प्रोजैक्ट पर 1250 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। इस यूनिवर्सिटी के बनने से आसपास के लोगों को हायर एजुकेशन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हजारों स्टूडैंट्स इससे लाभान्वित होंगे।

लायलपुर खालसा यूनिवर्सिटी

लायलपुर खालसा इंस्टीच्यूट्स का सिटी औैर उसके आसपास के क्षेत्रों में काफी नाम है। कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने के लिए कई बार पंजाब गवर्नमेंट से कहा जा चुका है। सीएम प्रकाश सिंह बादल भी इसे यूनिवर्सिटी बनाने के लिए कह चुके हैं। इसे यूनिवर्सिटी बनाने क ा बिल अभी असैंबली में पेश नहीं हुआ है।

बिल पास होने के बाद प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक्ट बनेगा। उसके बाद ही इसको यूनिवर्सिटी बनाने का रास्ता साफ हो पाएगा। प्रिंसीपल डॉ. सतीश कपूर के मुताबिक इस साल यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी और साल के अंत तक कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा अगर यह यूनिवर्सिटी बन जाती है तो इससे रिसर्च काफी प्रमोट होगा।

कॉलेज में इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरा है और कुछ डिपार्टमेंट बढ़ाए जाएंगे। इससे सबसे ज्यादा लाभ सिटी के स्टूडैंट्स को मिलेगा।

पहली महिला यूनिवर्सिटी! 2008 में सिटी में पहली महिला यूनिवर्सिटी भी बन सकती है। कन्या महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल सकता है। प्रिंसीपल डॉ. ऋता बावा ने बताया पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जब केएमवी में आए थे तब कैंपस को यूनिवर्सिटी बनाने पर बात हुई थी। इसके लिए प्रोसैसिंग जारी है। इस साल पंजाब गवर्नमेंट से बात की जाएगी। उम्मीद है कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: