मुंबई. सिडनी में बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सके भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अपने टखने की चोट के कारण आगामी छह हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने मीडिया को बताया कि अपनी चोट के कारण जहीर लगभग छह हफ्तों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।
गौरतलब है कि दिलीप वेंगसरकर इस संक्षिप्त टिप्पणी के बाद तुरंत क्रिकेट बोर्ड मुख्यालय की तरफ रवाना हो गए। बताया गया है कि बीसीसीआई के अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक के लिए वेंगसरकर जल्दी में थे।