News
International International इस्लामाबाद.पाकिस्तान में आम चुनाव 18 फरवरी को कराए जाएंगे। पाक चुनाव आयोग की ओर से आज इस संबंध में औपचारिक घोषणा की गई। इससे पूर्व यहां आठ जनवरी को मतदान होना था। लेकिन बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बदले हालात में वहां चुनाव संभव नहीं था इसलिए आठ जनवरी को होने वाले मतदान को स्थगित कर दिया गया। अब 18 फरवरी को वहां संसदीय चुनाव के लिए मतदान होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त काजी महमूद फारूक ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद कानून और व्यवस्था की स्थिति तथा अगले सप्ताह से शुरू हो रहे मोहर्रम के मद्देनजर अभी चुनाव नहीं कराए जा सकते। उन्होंने आशा जताई कि सभी राजनीतिक दल नई तिथि को स्वीकार करेंगे और राष्ट्रहित में चुनाव में भाग लेंगे।